भूपेंद्र ठाकुर,
15 अक्टूबर / शिमला।
पुलिस थाना रामपुर बुशहर की पुलिस टीम ने परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत चल रहे चेक अनादरण (चेक बाउंस) के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए आरोपी वीर सिंह (50 वर्ष), निवासी बशारी क्षेत्र, जिला शिमला को गिरफ्तार किया है।

उक्त मामले में लगभग ₹2 लाख की राशि विवादित है। चेक अनादरण से संबंधित इस मामले में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट की अनुपालना करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया।
रामपुर पुलिस न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की प्रभावी तामील सुनिश्चित करने तथा न्यायिक प्रक्रिया के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।








