Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उद्घोषित अपराधी जांगला बाजार से गिरफ्तार, ₹14...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उद्घोषित अपराधी जांगला बाजार से गिरफ्तार, ₹14 लाख के तीन चेक बाउंस मामलों में था वांछित

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

15 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

रोहड़ू उपमंडल की पुलिस टीम (PO Cell) ने 14 अक्टूबर 2026 को जांगला बाजार से उद्घोषित अपराधी यशपाल वर्मा (47) निवासी जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत ने एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था, जबकि दो अन्य मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे।

आरोपी के विरुद्ध Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत तीन मामले दर्ज हैं। काला देवी बनाम यशपाल वर्मा (मामला नंबर 128-3/2024) में ₹1 लाख, विनोद कुमार बनाम यशपाल वर्मा (मामला नंबर 204-3/2023) में ₹8 लाख तथा हीरा सिंह बनाम यशपाल वर्मा (मामला नंबर 205-3/2023) में ₹5 लाख की राशि से जुड़े चेक बाउंस के मामले शामिल हैं। तीनों मामलों में कुल राशि ₹14 लाख बताई गई है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय ACJM कोर्ट नंबर-1, रोहड़ू के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 17 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू, शिमला भेजने के आदेश दिए गए हैं।

शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों एवं न्यायालय के वारंटों की तामील के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here