Home क्राइम स्पेशल सेल शिमला ने 4.62 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को...

स्पेशल सेल शिमला ने 4.62 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

30 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति को 4.62 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वाहन के माध्यम से हेरोइन की सप्लाई करने वाला है, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने संबंधित वाहन की तलाशी ली, जिसके दौरान वाहन के डैशबोर्ड में रखे काले पर्स से 4.62 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान करुण सिंह (पुत्र स्वर्गीय दलीप सिंह, निवासी कण्डाघाट, जिला सोलन, आयु 34 वर्ष) के रूप में हुई है।

इस मामले में अभियोग संख्या 178/2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत दर्ज किया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जाँच जारी रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here