Home दुर्घटना ढल्ली-संजौली बाईपास बंद, भारी भूस्खलन से यातायात प्रभावित

ढल्ली-संजौली बाईपास बंद, भारी भूस्खलन से यातायात प्रभावित

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

18 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

धल्ली-संजौली बाईपास मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया है, जिससे इस सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया है। इस कारण यह मार्ग दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

संबंधित विभाग की टीमें मलबा हटाने और सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित बनाने में जुटी हुई हैं, लेकिन फिलहाल इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस बाईपास मार्ग का उपयोग न करें और अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन करें। यात्रियों से अनुरोध है कि वे मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्क रहें।

प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि जैसे ही मलबा पूरी तरह हटा दिया जाएगा और सड़क को सुरक्षित घोषित कर दिया जाएगा, इसकी तुरंत सूचना जनता को दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here