भावना ठाकुर,
19 सितंबर / कुनिहार(सोलन)।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार के छात्र दक्ष ने अंडर-19 बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने दक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और खेल भावना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने दक्ष और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं। दक्ष की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार परिवार दक्ष एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।








