Home क्राइम शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोटखाई में युवक से 9 ग्राम हेरोइन/चिट्टा...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोटखाई में युवक से 9 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

19 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Detection Cell उप-मण्डल ठियोग की टीम ने कोटखाई क्षेत्र में एक युवक से लगभग 9 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।

दिनांक 18.09.2026 को Detection Cell उप-मण्डल ठियोग की टीम मघाली मोड़, नजद पुड़ग, तहसील कोटखाई के पास गश्त पर थी। इस दौरान गौरव ठाकुर पुत्र जगदीश ठाकुर, निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला, आयु 28 वर्ष, की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 09 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

बरामद मादक पदार्थ को बतौर सबूत कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस थाना कोटखाई में अभियोग संख्या 82/2026, अधीनधारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

आरोपी गौरव ठाकुर को माननीय ACJM न्यायालय ठियोग में पेश कर पुलिस हिरासत रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here