Home राजनीतिक उप-मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की प्रथम बैठक की...

उप-मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की

72
0
Mukesh Agnihotri News

हिमाचल समय, शिमला, 19 दिसम्बर ।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार सायं पीटरहॉफ में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जल शक्ति विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की।
मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की।

Jeevan Ayurveda Clinic

व्यवस्था परिवर्तन का मतलब ठेकेदार ट्रांसफर पॉलिसी नहीं : जयराम ठाकुर

उन्होंने प्रदेशभर में चल रहे जल आपूर्ति एवं सिंचाई से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में और अधिक तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। बैठक में जल आपूर्ति योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं तथा विभागीय प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने की इंदौरा उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ-साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर चल रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा ने किया।

बैठक में प्रधान सचिव विधि राजीव बाली, सचिव जल शक्ति राखिल काहलों, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, अतिरिक्त नियंत्रक स्टोर मनोज कुमार, महाप्रबंधक एचपी सिविल सप्लाई अरविंद शर्मा, जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here