
हिमाचल समय, शिमला, 13 नवंबर ।
वीरवार को विद्यापीठ द्वारा राम मंदिर हॉल में वार्षिक समारोह ‘कॉन्फ्लुएंस 2025’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एस.डी.एम. शिमला ओशिन शर्मा ने की। इस कार्यक्रम में शिक्षा, रचनात्मकता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

हिमाचल प्रदेश को बी.आर.ए.पी.-2024 में ‘टॉप अचीवर’ का दर्जा
‘कलाम ऑफ हिमाचल’ प्रतियोगिता के इस वर्ष के राज्य स्तरीय विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें पूरे हिमाचल प्रदेश से 18,700 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कक्षा-वार विजेताओं में रुद्र प्रताप सिंह, सुवांश चौहान, एतिष शर्मा, स्पर्श गुप्ता, अर्णव शर्मा, प्रथम सूद, नैतिक वर्मा, हिमांशी सेहगल, प्रभाव शर्मा, सक्षम शर्मा, अवनि शर्मा, जयव्रत, जन्नत और अर्णव कैंथला शामिल हैं।
कार्यक्रम का सबसे विशेष क्षण तब रहा जब सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला के कक्षा आठ के विद्यार्थी प्रबल कुमार नेगी को ‘कलाम ऑफ हिमाचल’ का समग्र राज्य विजेता घोषित किया गया। प्रबल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
इस अवसर पर विद्यापीठ के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंद्र अवस्थी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और एक नए विद्यालय की स्थापना की घोषणा की, जहाँ शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2025 का पुरस्कार मृदुल शर्मा और हर्षित वर्मा को तथा एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर 2025 का सम्मान डॉ. अभिषेक भारद्वाज को दिया गया। पूनम आलखवां और अनिता चौहान को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पदोन्नत किया गया। समारोह का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।



