
हिमाचल समय, सोलन, 14 नवंबर ।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आज बाल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देकर की गई। शिक्षकों ने बच्चों को नेहरूके जीवन, उनके बाल-प्रेम और शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराया।
शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल के प्रबल कुमार नेगी बने ‘कलाम ऑफ हिमाचल’ के समग्र राज्य विजेता
स्कूल परिसर रंग-बिरंगे पोस्टर्स, गुब्बारों और बच्चों की कला से सजा हुआ था। छात्रों के लिए विशेष रूप से आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताओं व हास्यपूर्ण गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिक्षकों ने बच्चों के लिए मज़ेदार कार्यक्रम – नृत्य, गीत, स्पोर्ट्स से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित कीं और उन्हें छोटे-छोटे उपहार भी भेंट किए। स्कूल प्रधानाचार्या श्वेता कोंडल ने अपने संबोधन में बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका संपूर्ण विकास हमारा पहला दायित्व है।”
हिमाचल प्रदेश को बी.आर.ए.पी.-2024 में ‘टॉप अचीवर’ का दर्जा
स्कूल निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग नए छात्रों को बधाई देते हुए संदेश में कहा कि आप सभी बच्चे हमारे विद्यालय की ऊर्जा और प्रेरणा हैं। आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारा लक्ष्य है। सीखते रहें, आगे बढ़ते रहें।पूरे विद्यालय में दिन भर खुशियों और हँसी का माहौल छाया रहा।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








