Home डेली न्यूज़ अतिरिक्त उपायुक्त ने मंडी से कुल्लू फोरलेन पर प्रभावित क्षेत्रों में लिया...

अतिरिक्त उपायुक्त ने मंडी से कुल्लू फोरलेन पर प्रभावित क्षेत्रों में लिया नुकसान का जायजा

90
0
mandi kullu fourlane news
अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने आज मंगलवार को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मार्ग के तहत मंडी से कुल्लू की ओर विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान का जायजा लिया।

मंडी, 26 अगस्त।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने आज मंगलवार को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मार्ग के तहत मंडी से कुल्लू की ओर विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान का जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ भी उनके साथ थे। मंडी जिला में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ब्यास नदी के जल स्तर में अप्रत्याशित रूप से

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से तबाही, ब्यास नदी ने लिया रौद्र रूप

बढ़ोतरी हुई है।  अतिरिक्त उपायुक्त ने पंडोह क्षेत्र में बगलामुखी रोपवे के समीप डयोढ़ में सड़क धंसाव व भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त जोगणी माता मंदिर के आसपास तथा द्वाडा में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से फोरलेन सड़क को हो रहे नुकसान का भी जायजा लिया।

dcp ad

इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने फोरलेन सड़क की बहाली के लिए एनएचएआई तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि अब इस सड़क मार्ग पर अधिकांश व्यावसायिक वाहन ही फंसे हुए हैं। इन वाहन चालकों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के साथ ही उनके भोजन इत्यादि की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। 

गुरसिमर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आपात स्थिति में प्रभावितों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह तथा जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं।

यहां लगभग 300 लोगों के ठहरने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि इस फोरलेन मार्ग पर सात मील, नौ मील, पंडोह सहित विभिन्न स्थानों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए ठहराव स्थल भी चिह्नित किए गए हैं। यहां से वाहन चालकों को सुरक्षित परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन संबंधित विभागों, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से जनजीवन सामान्य बनाने एवं आवागमन सुचारू करने में दिन-रात कार्य कर रहा है।

हमीरपुर में अंतिम संस्कार के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण हादसा: गोशाला की दीवार गिरने से पांच घायल

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ब्यास नदी तथा अन्य खड्डों व नालों के समीप बिल्कुल न जाएं। मौसम विभाग की चेतावनियों व स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर अमल करें और विशेष परिस्थितियों में

व आवश्यक होने पर ही यात्रा पर जाएं। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दूरभाष नंबरों 01905-226201, 226202, 226203, 226204 व टॉल फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here