
हिमाचल समय, सोलन, 14 नवंबर ।
इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयाँ, पैटीज़, पेस्ट्रीज़ तथा पेन–पेंसिल किट्स वितरित की गईं। दिन को और अधिक विशेष एवं यादगार बनाने के लिए केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों के लिए मनमोहक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
बाल दिवस भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्हें बच्चों के प्रति अपार स्नेह के कारण ‘चाचा नेहरू’ के नाम से जाना जाता है। उनका मानना था
कि बच्चे ही देश की असली शक्ति और उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बच्चों के प्रति उनका प्रेम हमें प्रेरित करता है कि हम हर बच्चे का मार्गदर्शन प्यार, देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ करें।
शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल के प्रबल कुमार नेगी बने ‘कलाम ऑफ हिमाचल’ के समग्र राज्य विजेता
स्कूल की मुख्याध्यापिका मीरा गुप्ता ने हरिवंश राय बच्चन जी की प्रसिद्ध कविता ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ सुनाई, जिससे बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और उत्साह मिला।
स्कूल के चेयरमैन श्री रमिंदर बावा जी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ और प्रोत्साहन प्रदान किया।”
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








