भावना ठाकुर,
10 नवंबर / सोलन।
सोलन जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टाटा मोटर्स शोरूम आंजी के समीप नाकाबंदी कर एक टैक्सी गाड़ी की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टैक्सी में बैठे दो युवकों के कब्जे से 41.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा पुत्र श्री रामदास शर्मा, निवासी रवौण, डाकखाना सपरून, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 36 वर्ष तथा अंकुर ठाकुर पुत्र स्वर्गीय श्री अनील कुमार, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सपरून, डाकखाना सपरून, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त टैक्सी वाहन को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 04-11-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जांच के दौरान दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकुर ठाकुर पहले भी चिट्टा तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी का एक मामला पंजीकृत है, जिसमें उसके कब्जे से 19.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था। दूसरे आरोपी धीरज शर्मा के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।








