Home राजनीतिक स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों से ठगी, पूरा नहीं हुआ 300...

स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों से ठगी, पूरा नहीं हुआ 300 यूनिट बिजली देने का वायदा

120
0
Bijli Bill Scam Himachal
पूर्व विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल की अगुवाई में नाहन विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायत ने लोगों ने जिला उपायुक्त और बिजली बोर्ड के अधिकारियों से भी बिजली बिलों में आ रही समस्याओं को लेकर मुलाकात की थी

हिमाचल समय, नाहन, 31 अगस्त।

सिरमौर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड द्वारा लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है यहां मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि अकेले नाहन विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में यह देखने को मिला है

Jeevan Ayurveda Clinic

31 अगस्त और 1 सितम्बर को भारी बारिश का अलर्ट, मंडी प्रशासन सतर्क

कि जिन बिजली उपभोक्ताओं की बिल ₹200 से लेकर ₹500 तक आते थे उन उपभोक्ताओं में से कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें 40 से ₹50 हजार तक के बिजली बिल स्मार्ट मीटर लगाने के बाद थमाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि यदि यही क्रम जारी रहा तो गरीब के घर से बिजली गायब हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों से वायदा किया था कि प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी मगर मौजूदा में हालात यह है कि बिजली के दरों में बढ़ोतरी की गई और अब स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम किया जा रहा है

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सरकार के समय में 125 यूनिट मुफ्त बिजली हिमाचल में दी जाती थी मगर अब अधिकतर उपभोक्ताओं की 125 यूनिट बिजली में मुफ्त नहीं मिल पा रही है।

dcp ad


राकेश गर्ग ने यह भी कहा कि हाल ही में पूर्व विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल की अगुवाई में नाहन विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायत ने लोगों ने जिला उपायुक्त और बिजली बोर्ड के अधिकारियों से भी बिजली बिलों में आ रही समस्याओं को लेकर मुलाकात की थी

मगर कोई भी कम इस दिशा में नहीं उठाई जा रहे है जिसका सीधा खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि लोग अब यही सवाल सरकार से कर रहे हैं कि क्या वह इसी तरह का व्यवस्था परिवर्तन प्रदेश में करना चाहते थे जिससे प्रदेश की जनता तंग हो।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here