Home डेली न्यूज़ 31 अगस्त और 1 सितम्बर को भारी बारिश का अलर्ट, मंडी प्रशासन...

31 अगस्त और 1 सितम्बर को भारी बारिश का अलर्ट, मंडी प्रशासन सतर्क

100
0
Mandi Barish Alert 31 August 2025
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनज़र जिले के सभी नागरिकों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

मंडी , 31 अगस्त।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनज़र जिले के सभी नागरिकों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त और 1 सितम्बर को राज्य के विभिन्न जिलों के साथ मंडी जिला भी भारी वर्षा की आशंका वाले क्षेत्रों में शामिल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

मणिमहेश यात्रा के कुप्रबंधन को सरकार और प्रशासन छुपाने में लगा : जयराम ठाकुर

ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि नागरिक नदियों, नालों और खड्डों के किनारे जाने से बचें, अनावश्यक यात्रा न करें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।

bharat mata ad

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 1077 या 01905-226201, 226202, 226203, 226204 पर संपर्क करें।

15000 मणिमहेश तीर्थयात्री भरमौर से घर वापसी के लिए रवाना : डॉ जनक राज

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी व राहत दल तैनात  हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मौसम की ताज़ा जानकारी और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here