Home चुनाव विकास खण्ड सोलन के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

विकास खण्ड सोलन के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

1
0

भावना ठाकुर,

28 मई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत भोजनगर के प्रधान पद के लिए दलीप कुमार तथा उप प्रधान पद के लिए रणजीत सिंह निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत डांगरी के लिए भूपिंदर सिंह प्रधान पद के लिए 57 मतों तथा विरेन्दर कुमार उप प्रधान पद के लिए 07 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत देवठी के प्रधान पद के लिए रेखा वालिया 127 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए धर्मेंदर ठाकुर 104 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत धार बखुना के लिए प्रतिमा प्रधान पद तथा सुरेन्द्र उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।


ग्राम पंचायत हरिपुर के प्रधान पद के लिए सुमन कुमारी 217 मतों से तथा उप प्रधान के लिए लेख राम 157 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जाडली के लिए प्रेरणा कुमारी 125 मतों से प्रधान पद तथा सुभाष चंद 270 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जौणाजी के प्रधान पद के लिए सचिन 372 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए रघुवीर सिंह 169 मतों से विजयी घोषित किया गया।
ग्राम पंचायत ककक्ड़हट्टी के लिए उपासना कश्यप 118 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित की गई। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए लक्ष्मी चंद निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान पद के लिए जय प्रकाश 19 मतों से तथा उप प्रधान के लिए उमा दत्त 72 मतों से विजयी घोषित किए गए।  
ग्राम पंचायत नेरी कलां के लिए पूनम देवी 100 मतों से प्रधान पद के लिए तथा ओम प्रकाश 60 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।


ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के प्रधान पद के लिए शिवानी 191 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जोगिन्दर सिंह 27 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत शमरोड़ के लिए 28 मतों से राम गोपाल प्रधान पद तथा 155 मतों से बांके लाल उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान पद के लिए अभिषेक सुल्तानपुरी 136 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए तारा चंद 223 मतों से विजयी घोषित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here