भावना ठाकुर,
28 मई / कुनिहार (सोलन)।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी आज यहां ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बागा (करोग) के प्रधान पद के लिए श्याम लाल 39 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए राम पाल 90 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बेरल के प्रधान पद के लिए जोगिन्दर सिंह 86 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जगदीश 33 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के लिए कांता देवी 53 मतों से प्रधान पद के लिए तथा नरेश कुमार 80 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत बसन्तपुर के प्रधान पद के लिए 524 मतों से दीपिका कुमारी तथा उप प्रधान पद के लिए 162 मतों से धनी राम विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चईंयां धार के लिए मीनाक्षी तंवर प्रधान पद के लिए 56 मतों से तथा योगेश कुमार उप प्रधान पद के लिए 43 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चाखड़ के लिए उपेंदर कुमार 85 मतों से प्रधान पद तथा दिवाकर सेन 470 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चमयावल के प्रधान पद के लिए भावना 123 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए परमिंदर 363 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत दांवटी के लिए हेत राम 85 मतों से प्रधान पद तथा लछी राम 204 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान पद के लिए श्याम सिंह 272 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए हेम राज 75 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कशलोग के प्रधान पद के लिए नरेश कुमार 250 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए राकेश कुमार 102 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत खनलग के लिए दया राम 86 मतों से प्रधान पद तथा संजय 57 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत क्यारड के प्रधान पद के लिए मीरा देवी 06 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए हरीश कुमार 229 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कुंहर के लिए अमर सिंह 185 मतों से प्रधान पद तथा जुगल किशोर 281 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कुनिहार के लिए 82 मतों से प्रधान पद के लिए राजेन्दर तथा 186 मतों से उप प्रधान पद के लिए अभिमन्यु विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मान के लिए रीता देवी 22 मतों से प्रधान पद के लिए तथा देव राज 164 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत साईं के लिए लेख राम 131 मतों से प्रधान पद तथा कमलेश कुमार 57 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत संघोई के लिए मीना देवी 129 मतों से प्रधान पद तथा बाबु राम 22 मतों से उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सारमा के प्रधान पद के लिए सरोज 30 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए संजीव 16 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सरयांज के लिए हेम लता 56 मतों से प्रधान पद तथा गौरव 35 मतों से उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के प्रधान पद के लिए निशा देवी 61 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मदन ठाकुर 211 मतों से विजयी घोषित किए गए।
.0.




