भावना ठाकुर,
28 मई / कंडाघाट (सोलन)।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी आज यहां ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत बाशा के लिए कल्पना कुमारी 216 मतों से प्रधान पद तथा मनोज शर्मा 214 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बशील के लिए किरण देवी प्रधान पद तथा बलबीर सिंह उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।

ग्राम पंचायत दंघील के लिए राजेश कुमार 272 मतों से प्रधान पद तथा कुलदीप ठाकुर 186 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत देलगी के लिए शालीग राम 125 मतों से प्रधान पद तथा अमर सिंह 166 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कनैर के लिए पूनम 78 मतों से प्रधान पद तथा उमेश शर्मा 31 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत नगाली के लिए बलदेव सिंह 101 मतों से प्रधान पद तथा प्रशांत 157 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सायरी के लिए विरेन्दर सिंह 202 मतों से प्रधान पद तथा राकेश 44 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सिरीनगर के प्रधान पद के लिए लता देवी 05 मतों से विजयी घोषित की गई। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए प्रदुमन ठाकुर निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत तुन्दल के प्रधान पद के लिए रमेश चंद 24 मतों से तथा चैन सिंह उप प्रधान पद के लिए 266 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत वाकना के प्रधान पद के लिए प्रीति 297 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए नरेश कुमार 317 मतों से विजयी घोषित किए गए।





