
हिमाचल समय, सोलन, 06 अगस्त।
चियोंगजू, दक्षिण कोरिया मैं 5 अगस्त 2025 से शुरू एशियन कुराश चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 43 पदक जीते। इस ऐतिहासिक चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच के रूप मैं वीरेंद्र सिंह धौलटा (हिमाचल प्रदेश) ने टीम का नेतृत्व किया।
24 पदाधिकारी और 41 कार्यकारी सदस्यों के साथ सोलन जिला कार्यकारिणी घोषित: संजीव मोहन
सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि हिमाचल प्रदेश के शौर्य वीर सिंह यादव, जो कोच वीरेंद्र सिंह धौलटा के शिष्य हैं, ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

शौर्य वीर सिंह यादव हिमाचल प्रदेश के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप में व्यक्तिगत इवेंट में पदक जीता।
विदेशों में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया गुगल शीट के माध्यम से शुरू
कोच वीरेंद्र सिंह धौलटा ने इस मौके पर कहा –
“यह उपलब्धि हिमाचल और देश के लिए गर्व का क्षण है। शौर्य ने बेहतरीन खेल दिखाया और यह हमारे लिए ऐतिहासिक पल है।”







