Home डेली न्यूज़ गीता आदर्श विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

गीता आदर्श विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

110
0
#Janmashtami2025
पी एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोलन जिले की कमिश्नर एकता कापटा जी ने शिरकत की।

हिमाचल समय, सोलन, 16 अगस्त।

पी एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोलन जिले की कमिश्नर एकता कापटा जी ने शिरकत की।

Jeevan Ayurveda Clinic

मंडी जिला में टकोली टोल प्लाजा पर एक माह के लिए टोल शुल्क वसूली निलंबित

गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के गणमान्य सदस्यो ने अतिथि महोदया को शॉल तथा मदभगवद गीता स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया ।

इस सांस्कृतिक तथा धार्मिक कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान एल के बंसल ,उप प्रधान डी एन गुप्ता, उप प्रधान अरुण गोयल, पी एल गुप्ता, बी एल शर्मा, के एल कक्कड़ ,

करण गुप्ता,विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ स्नेह शर्मा,सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता,अभिभावक वर्ग, मीडिया वर्ग तथा विद्यार्थी गण मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर पूजा द्वारा किया गया। तदुपरांत मंदिर में गीता आश्रम समिति के गणमान्य सदस्यों, विद्यालय की प्रधानाचार्या,सह प्रधानाचार्या अध्यापक गण तथा विद्यार्थियों द्वारा

श्रीमद् भगवद गीता के 15 वें अध्याय का सस्वर उच्चारण किया गया। गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान श्री एल के बंसल ने सभागृह में उपस्थित कुशाग्र जनता का सहृदय स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण गोविंद मुरारी, मोहे लगन लगी तुम्हारी, राधा रमण , कोई बोले राधा कोई बोले गोपाल तथा सुदामा कृष्ण नाटिका प्रस्तुत की। विद्यार्थी द्वारा कृष्ण भगवान की शिक्षाएं भाषण द्वारा प्रस्तुत की गई ।

शूलिनी विवि के कुलाधिपति प्रो. खोसला को प्रेरणा स्रोत सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया

कमिश्नर एकता कापटा अतिथि ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं गीता आदर्श विद्यालय की तहे दिल से प्रशंसा करती हूं कि वह गीता संबंधी तथा संस्कारी शिक्षा देकर विद्यार्थियों को समाज के लिए अत्यंत उत्तम कार्य कर रहे हैं ।

उन्होंने विद्यालय तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गीता आदर्श विद्यालय के उप प्रधान श्री डी एन गुप्ता ने सभागृह में उपस्थित सभी का सहृदय धन्यवाद किया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here