Home डेली न्यूज़ मंडी जिला में टकोली टोल प्लाजा पर एक माह के लिए टोल...

मंडी जिला में टकोली टोल प्लाजा पर एक माह के लिए टोल शुल्क वसूली निलंबित

114
0
DC Mandi
उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन

मंडी, 16 अगस्त।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए जिला मंडी के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर स्थित टकोली टोल प्लाजा में एक माह के लिए टोल शुल्क वसूली को अस्थायी रूप से

Jeevan Ayurveda Clinic

शूलिनी विवि के कुलाधिपति प्रो. खोसला को प्रेरणा स्रोत सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया

निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मंडी जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुँची है।

bharat mata ad

जगह-जगह भूस्खलन, सड़क धँसने तथा बह जाने से यातायात बाधित हुआ है, जिससे वाहनों को लंबे मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है और यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ रहा है।

इस कारण लोगों को पेयजल, भोजन, विश्राम और आश्रय  जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में यात्रियों से टोल शुल्क लेना अनुचित प्रतीत होता है, इसलिए जनहित में टोल वसूली को तत्काल प्रभाव से

शूलिनी विश्वविद्यालय ने देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

एक माह की अवधि के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। टोल शुल्क वसूली निलंबित करने का यह आदेश  14 सितम्बर, 2025 तक लागू रहेगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here