
हिमाचल समय, सोलन, 13 अगस्त।
“नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।”
साईं इंटरनेशनल स्कूल में भक्ति और उल्लास की गंगा बह निकली। नन्हे-मुन्ने कृष्ण कन्हैया और राधा रानी के रूप में सज-धज कर ऐसे झूमे मानो स्वयं वृंदावन उतर आया हो। मोरपंख, बांसुरी और रंग-बिरंगी पोशाकों ने वातावरण को स्वर्ग सा बना दिया।
यूरोकिड्स प्लेस्कूल (कोटला-नाला) ने मनाई “श्री कृष्ण जन्माष्टमी”
भजनों की मधुर धुन, कान्हा की माखन लीला और बच्चों की मासूम मुस्कान ने सभी के दिल जीत लिए। स्कूल अध्यक्ष रामिन्दर बावा और प्राचार्या मीरा गुप्ता ने बच्चों की रचनात्मकता व उत्साह की भरपूर सराहना की और उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिए कि उनका जीवन हमेशा प्रेम, आनंद और सफलता से भरा रहे।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com




