Home डेली न्यूज़ पधर में भांग की अवैध खेती रोकने के लिए संयुक्त कमेटी गठित…

पधर में भांग की अवैध खेती रोकने के लिए संयुक्त कमेटी गठित…

112
0
Illegal Cannabis Cultivation Himachal
उपमंडल पधर में भांग की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए आज एसडीएम कार्यालय पधर में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया।

पधर, 27 अगस्त।

उपमंडल पधर में भांग की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए आज एसडीएम कार्यालय पधर में वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने बायोचार कार्यक्रम का शुभारंभ किया

एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से भांग की अवैध खेती की सूचनाएँ मिल रही हैं। इससे पहले भी प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की थी, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करने और सख़्ती से निपटने के लिए अब संयुक्त कमेटी बनाई गई है।

dcp ad

 कमेटी को भांग की अवैध खेती उखाड़ने और इससे  संबंधित साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि जिन पंचायत में भांग की अवैध खेती के ज्यादा मामले हैं

वहां पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोग नशे से दूर रहें और अवैध खेती से होने वाले खतरों को समझ सकें।

सुंदरनगर में पार्किंग और नो पार्किंग जोन अधिसूचित

एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अवैध गतिविधियों से दूर रहते हुए नगदी फसलों और प्राकृतिक खेती को अपनाएँ, जिससे न केवल उनकी आजीविका सुरक्षित होगी बल्कि समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकेगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here