
हिमाचल समय, सोलन, 13 अगस्त।
यूरोकिड्स प्लेस्कूल कोटला-नाला में “श्री कृष्ण जन्माष्टमी” का उत्सव मनाया गया। आज इस आयोजन के तहत स्कूल के सभी बच्चे कोई राधा, कोई कृष्ण और कोई गोपियों की वेशभूषा में सुसज्जित होकर आये। जो बहुत ही सुंदर झाँकियाँ हो रही थी।
मुख्यमंत्री ने भूटान सरकार को 5000 से अधिक चिलगोजा के पौधे भेंट किए
सभी बच्चों ने श्री कृष्ण भगवान की रास लीलाओं की बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियाँ दी। यहाँ में दही हांडी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया व एन्जॉय किया।
स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल ने बच्चों को श्री कृष्ण के जन्म की धार्मिक गाथा से अवगत कराया। स्कूल के डायरेक्टर श्री शोभित बहल ने बच्चों को हिन्दू संस्कृति के प्रति फोकस किया व बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को हिन्दू संस्कृति का ज्ञान कराया जाता है।
हिमाचल का पहला जीरो वेस्ट जनजातीय महोत्सव 14 से 16 अगस्त तक केलांग में होगा आयोजित
इस आयोजन में – वेदांत, माही, मिराज, धैर्यांश, राशि, रिद्धि, पृया, मननिका, जानवी, दिव्या, दिशा, अयुषा, कश्वी, वेहान, आई, अद्विक, तिर्या, तनिष, स्पर्श, अराध्या, प्रवायण, शार्दुल,
अह्रस, सम्पूर्ण, कात्यायनी, अयुष, शार्दुल आदि बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम की समाप्ति प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








