Home डेली न्यूज़ जिला सोलन श्रम सहकारी विकास समिति में यागेंद्र वर्मा बने वाइस चेयरमैन,...

जिला सोलन श्रम सहकारी विकास समिति में यागेंद्र वर्मा बने वाइस चेयरमैन, क्षेत्र में खुशी की लहर

11
0

भावना ठाकुर,

15 अप्रैल/सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन श्रम सहकारी विकास समिति में यागेंद्र वर्मा को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

डीएएम द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यागेंद्र वर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में भाजपा कण्डाघाट मण्डल के उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को सशक्त बना रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, शिमला में जिला सोलन के निदेशक तथा सोलन जिला राइफल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

प्रेस नोट में बताया गया है कि वे पूर्व में भाजपा सोलन मण्डल के दो बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं ईमानदारी सराहनीय रही है। वहीं ग्राम पंचायत झाझा के पूर्व प्रधान के रूप में उनके नेतृत्व में कई विकास कार्य भी संपन्न हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here