Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस...

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया

65
0
Himachal Pradesh student death
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एक छात्रा के निधन पर परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि FIR दर्ज की जा चुकी है और संबंधित प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

हिमाचल समय, शिमला, 04 जनवरी ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एक छात्रा के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार देर शाम छात्रा के माता-पिता से फोन पर बात की और इस कठिन समय में उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का भरोसा दिलाया।

Jeevan Ayurveda Clinic

स्कूल क्लस्टर प्रणाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में एक ऐतिहासिक पहल
खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री की परिजनों से फोन पर बात करवाई।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में एक एसोसिएट प्रोफेसर और तीन छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जा चुकी है। जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सरकार ने शुरुआती कदम उठाते हुए संबंधित एसोसिएट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना बनी सहारा, भजराला के युवाओं को मिला अपना आशियाना
मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

CONGRESS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here