Home राजनीतिक ताज़ा घटनाओं से प्रदेश शर्मशार : जयराम ठाकुर

ताज़ा घटनाओं से प्रदेश शर्मशार : जयराम ठाकुर

72
0
Himachal Pradesh crime news
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला कॉलेज छात्रा की मौत और नालागढ़ धमाके जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मंडी, 04 जनवरी ।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जिस प्रकार की घटनाएं पहाड़ी प्रदेश में घट रही है वो बेहद चिंताजनक है। ऐसा लग रहा है जनता का सरकार की कानून व्यवस्था से विश्वास ही उठ गया है। सरकार न तो शांति व्यवस्था कायम कर पा रही है और न शांति भंग करने वाले दोषियों को पकड़ पा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया

him ad

ऐसे में जो अराजकता का माहौल बना हुआ है वो हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप नहीं है। आज से पहले हिमाचल में विस्फोट होने जैसी घटनाएं कभी नहीं हुई है। गत वर्ष शिमला में विस्फोट हुआ और अब नए वर्ष में पुलिस थाने के बाहर नालागढ़ में हुआ। अब जो हो रहा है वो काफी चिंताजनक है। मंडी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने धर्मशाला में कालेज छात्रा की मौत मामले में

भी उच्च स्तरीय और सही जांच करवाने की सलाह प्रदेश सरकार को दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। जब शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच घटनाक्रम हुआ था तो उस वक्त भी हमने सरकार को जांच करवाकर कार्रवाई करने की सलाह दी थी। इस मामले में भी हम सरकार को यही सलाह दे रहे हैं।

प्रारंभिक तौर पर जो तथ्य सामने आए रहे हैं उसमें सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इसलिए प्रदेश सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाओं से

प्रदेश शर्मशार हुआ है। यह एक हृदयविदारक घटना है और हमारी संवेदनाएं मृतक छात्रा के परिजनों के साथ हैं।
जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में हुए धमाके को लेकर भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए।

स्कूल क्लस्टर प्रणाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में एक ऐतिहासिक पहल

उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस धमाके के पीछे एक संगठन का नाम आ रहा है, यदि यह सही है तो फिर यह प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। ऐसी वारदातों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था आज बहुत चिंता का विषय है।

सरकार के काम करने के तरीके से लग रहा है कि मुख्यमंत्री खुद ही गंभीर नहीं है। जनता में बिगड़ती कानून व्यवस्था से भय और आतंक का माहौल है। सरकार को शांति बनाये रखने और कानून व्यवस्था पर जनता बना रहे उस दिशा में काम करना होगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here