
नालागढ़ (सोलन जिला), 04 सितम्बर।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह बावा ने ग्राम पंचायत डोली के गाँव बडखोआ और ग्राम पंचायत धर्माना के गाँव गडोन का दौरा करके पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द सुना और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
NIRF 2025: शूलिनी ने हिमाचल प्रदेश में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा
विधायक ने स्थानीय प्रशासन को प्रत्येक प्रभावित परिवार को तुरंत 10-10 हजार रुपये की त्वरित राहत राशि उपलब्ध करवाने का आदेश दिया।
इसके अलावा, बावा ने घोषणा की कि उनकी ओर से विधायक निधि से प्रत्येक परिवार को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इसी क्रम में, विधायक ने ग्राम पंचायत बहेड़ी के गाँव सरलोण में देर रात तक पीड़ित परिवारों के साथ समय बिताया और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना।

प्रशासनिक अधिकारियों से की बातचीत
विधायक हरदीप सिंह बावा ने राज्य की राजधानी शिमला में लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर-इन-चीफ (ENC) एन.पी. सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने पर चर्चा की।
सेंट ल्यूक स्कूल सोलन का CBSE स्टेट स्तर पर शानदार प्रदर्शन
बताया जाता है कि इस बैठक के तुरंत बाद, चीफ इंजीनियर सुरेश कपूर का विधायक बावा के साथ टेलीफोनिक संपर्क हुआ और मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया
विधायक के इन कदमों से क्षेत्र के निवासियों को राहत मिली है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।







