Home क्राइम शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: एनडीपीएस मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: एनडीपीएस मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

10
0

भूपेंद्र ठाकुर,

08 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियोग संख्या 69/2026 में एक और आरोपी को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला पुलिस थाना ढली, जिला शिमला में दिनांक 03.08.2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस टीम ने दो आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

मामले की गहन जांच के दौरान, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सूचनाओं और अन्य तथ्यों के आधार पर इस नशा तस्करी नेटवर्क में एक तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाया। आरोपी की पहचान अनूज सरकैक (21 वर्ष) के रूप में हुई, जो दालान, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला का निवासी है। पुलिस ने दिनांक 04.08.2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों और स्रोतों का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here