भावना ठाकुर,
14 जून / कसौली (सोलन )।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में सीबीएसई के तत्वावधान में मूल्य शिक्षा विषय पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा तथा प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों में सहानुभूति, ईमानदारी, सम्मान एवं उत्तरदायी नागरिकता जैसे मूल्यों के विकास हेतु प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था।

कार्यशाला का संचालन सीबीएसई संसाधन व्यक्तियों इरिन दास एवं ईशा मोरे ने किया। सहभागितापूर्ण गतिविधियों एवं विचार-विमर्श के माध्यम से मूल्य-आधारित शिक्षा को कक्षा शिक्षण में शामिल करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यालय परिवार ने संसाधन व्यक्तियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।








