Home क्राइम अनियंत्रित कार ने पैराफिट पर बैठी महिला को मारी टक्कर, घायल महिला...

अनियंत्रित कार ने पैराफिट पर बैठी महिला को मारी टक्कर, घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, मौत

3
0

हिमाचल समय न्यूज़,

18 जुलाई / नाहन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सिरमौर के नाहन कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे निहोग में एक अनियंत्रित कार ने पैराफिट पर बैठी महिला को अपनी चपेट में लिया। कार की टक्कर लगने से घायल महिला ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

नाहन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन से नाहन वापिस लौट रहे पुलिस कर्मचारियों की निजी कार ने पैराफिट पर बैठे हुए महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। नाहन पुलिस लाइन व आईआरबीएन धौलाकुआं के पुलिसकर्मी अपनी निजी कार में एक कैदी को पेशी के लिए सोलन लेकर गए थे। सोलन से वापिस आते समय निहोग में एनएच के किनारे पैराफिट पर बैठी महिला को अनियंत्रित कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी नाहन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बाला देवी पत्नी यशपाल, उम्र करीब 45 साल, गांव निहोग की रहने वाली थी। एक्सीडेंट के तुरंत बाद, घायल महिला को डॉ. वाई.एस. परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नाहन ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कंट्रोल रूम नाहन से सूचना मिलने पर एसआई सीता देवी एडिशनल एसएचओ दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ, तथ्यों की जांच के लिए हॉस्पिटल गए। मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। दोनों पुलिस कर्मचारियों के ब्लड सैंपल भी लिए जा रहे है। पुलिस स्टेशन नाहन सदर नाहन में कार चालक पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर जारी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here