Home क्राइम चौपाल पुलिस ने हेरोइन मामले में एक और आरोपी की पहचान की

चौपाल पुलिस ने हेरोइन मामले में एक और आरोपी की पहचान की

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

30 अगस्त / चौपाल (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

चौपाल पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को दर्ज हेरोइन मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एक अन्य आरोपी की संलिप्तता का पता लगाया है। प्रारंभिक कार्रवाई में आरोपी अतर सिंह को 3.49 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिस पर थाना चौपाल में अभियोग संख्या 42/2026, धारा 21 ND&PS Act दर्ज किया गया था।

मामले की गहन जाँच के दौरान आरोपी अतर सिंह से पूछताछ और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसके बैकवर्ड लिंकेज को वर्कआउट किया। इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को आशिष ब्रागटा (पुत्र श्री चंद्र मोहन, निवासी चौपाल, जिला शिमला, उम्र 27 वर्ष) की मामले में संलिप्तता पाई गई। अब उसके खिलाफ धारा 29 ND&PS Act के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जाँच जारी रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here