भूपेंद्र ठाकुर,
21 नवंबर / शिमला।
शिमला में लिफ्ट के समीप एक निजी बस तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुक गई थी, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सड़क के किनारे कर दिया। वर्तमान में उक्त मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है और ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था पर नज़र बनाए हुए है।









