भूपेंद्र ठाकुर,
21 नवंबर / शिमला।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने फागू–चेओग लिंक रोड पर तलई के पास एक गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट के नीचे छिपाकर रखे गए सफेद कैरी बैग से लगभग 632 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मामले में गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों राहुल, अरविंद तथा विकेश, तीनों निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया।

बरामद चरस एवं वाहन को पुलिस द्वारा नियमानुसार कब्जे में लिया गया है और आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में FIR No. 178/2026 दिनांक 20.11.2026 के तहत धारा 20, 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।








