Home अध्यात्म बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल उपहार : डॉ....

बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल उपहार : डॉ. राजीव बिंदल

9
0

– रक्षा बंधन कार्यक्रम में बहनों ने डॉ. बिंदल की कलाई पर बांधी राखी, आत्मीयता से मनाया पर्व

अनूप ठाकुर,

27 अगस्त / नाहन।

Jeevan Ayurveda Clinic

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि रक्षा बंधन कार्यक्रम के अवसर पर आज नाहन में बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधकर जो स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद दिया, वह उनके लिए किसी अनमोल उपहार से कम नहीं है।
रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा, भाजपा मण्डल नाहन-धारटी द्वारा बड़ा मंदिर, वाल्मीकि बस्ती, नाहन में किया गया। कार्यक्रम में माताओं और बहनों ने डॉ. बिंदल को राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।


डॉ. बिंदल ने कहा कि बहनों के इस आत्मीय प्रेम और सम्मान को वह जीवन भर अपने हृदय में संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा केवल एक पर्व का प्रतीक नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है।
उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा एक भावनात्मक पर्व है, जो आपसी स्नेह, सम्मान और विश्वास को मजबूत करता है। बहनों द्वारा दिया गया यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
इस अवसर पर नाहन नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा, पार्षद पूजा तोमर, महिला मोर्चा की अलका गर्ग, नीति आग्रवाल, जीनत खान, इसरो देवी सहित वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ सदस्य तथा अन्य माताएँ एवं बहनें उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here