Home क्राइम कंडाघाट में पंजाब रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान 1.39 ग्राम हेरोइन...

कंडाघाट में पंजाब रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान 1.39 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी नोटिस से पाबंद

5
0

भावना ठाकुर,

27 नवंबर / कंडाघाट (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 24-11-2026 को पुलिस थाना कंडाघाट की एक टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब रोडवेज बस, जो चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जा रही थी, को कंडाघाट के चायल चौक पर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान उक्त बस की सीट नंबर 07 पर बैठे एक व्यक्ति की पहचान विशाल पुत्र स्व. श्री मोहन लाला, निवासी गांव व डाकखाना जुन्गा, तहसील जुन्गा, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश), उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई, जिसके कब्जे से 1.39 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इस संबंध में उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना कंडाघाट में दर्ज किया गया है।

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई और इसके उपरांत BNSS के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) के नोटिस से पाबंद किया गया है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है और मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here