भावना ठाकुर,
27 नवंबर / परवाणू (सोलन)।
दिनांक 25-11-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर दत्यार के समीप एक ऑल्टो गाड़ी में बैठे युवक की पहचान नवीन कुमार पुत्र स्व. श्री हरी सिंह, निवासी गांव क्यारड, डा. भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश), उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई, जिसके कब्जे से 08.72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और इस संबंध में अभियोग पुलिस थाना परवाणू में पंजीकृत किया गया है।

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त ऑल्टो गाड़ी को जब्त करके पुलिस के कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 26-11-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है और मामले में जांच जारी है।








