Home क्राइम धर्मपुर में टैक्सी चेकिंग के दौरान 14.35 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

धर्मपुर में टैक्सी चेकिंग के दौरान 14.35 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

4
0

भावना ठाकुर,

27 नवंबर / धर्मपुर (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

दिनांक 26-11-2026 को SIU सोलन की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर क्षेत्र में एक टैक्सी स्विफ्ट डिजायर की चेकिंग की गई, जिसमें सवार एक युवक के कब्जे से 14.35 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान संचित ठाकुर, निवासी VPO गलानग, तहसील व जिला सोलन, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत किया गया है।

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को आज दिनांक 27.11.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने उपरोक्त टैक्सी को सोलन से चंडीगढ़ तथा चंडीगढ़ से सोलन के किराए पर हायर की थी। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है और मामले में अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here