Home राजनीतिक
44
0

भावना ठाकुर,
12 अप्रैल/सोलन।
आज भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को बूथ स्तर पर मनाने की योजना तैयार की गई, साथ ही मंडल स्तर पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त, आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई तथा कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया गया।
बैठक में शहर के ज्वलंत मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की गई कि सोलन में बढ़ते नशे पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए। मंडल ने कहा कि नशे के कारण सामाजिक अपराध बढ़ रहे हैं और युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है, जबकि सरकार नशा तस्करों पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है।
शहर की खराब सड़कों की स्थिति पर भी नाराज़गी जताई गई। कहा गया कि लंबे समय से सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम के विकास कार्यों के ठप होने पर भी चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि इससे सोलन की जनता प्रभावित हो रही है।
आंजी क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति एवं गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। मंडल ने कहा कि जब छोटे से क्षेत्र में ही विभाग सुचारू व्यवस्था नहीं कर पा रहा, तो पूरे शहर में व्यवस्था कैसे संभालेगा। क्षेत्र के लोग पानी की कमी और खराब गुणवत्ता दोनों से जूझ रहे हैं।
इस बैठक में मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश शुक्ला, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव राजू कुंद्रा, रेनुका कालसी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव मोहन, जिला महिला मोर्चा महामंत्री विशाखा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राज तिलक नेगी, ग्राम केंद्र प्रभारी मुकेश शर्मा, कुशाग्र गौतम, अनुसूचित जाति महामंत्री शिशुपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here