भावना ठाकुर,
03 अगस्त / सोलन।
ज़िला परिषद सोलन की अध्यक्ष शीला देवी ने ज़िला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियां एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें। शीला देवी आज यहां ज़िला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
ज़िला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर शीघ्र सुलझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों पर पूर्व में चर्चा होने से नई समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक में विचार करने के लिए अधिक समय मिलता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का यह प्रयास रहता है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग से जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जा सके।

शीला देवी ने कहा कि ज़िला परिषद की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति के माध्यम से समस्याएं शत-प्रतिशत सुलझाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को ज़िला परिषद की बैठक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनानी चाहिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत ममलीग में सायरीघाट वाया बकेसू नेरी मार्ग पर पानी की निकासी की नालियों का निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए। जयनगर से रामशहर वाया भिंयुखरी सड़क का मुरम्मत कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा ताकि लोगों को आवाजाही में सुगमता हो सके।
बैठक में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत बशील में डूव व उपग्राम दोची में ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।
बैठक में ग्राम पंचायत क्यारड के गांव गानणा में पेयजल समस्या को सुलझाने के लिए खराब पड़ी पेयजल पाईप लाइनों को ठीक करने का कार्य प्रगति पर है। ग्राम पंचायत कोट के वार्ड नम्बर-2 के डडोल कलांसे तथा डडोल खुर्द तक की पेयजल पाईप लाइनों की मुरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिल सके।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, पेयजल व अन्य विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने विश्वास दिलाया कि ज़िला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है।
आज की बैठक में लगभग 35 मदों पर चर्चा की गई।
ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिंदर राणा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक में ज़िला परिषद उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, पंचायत समिति कण्डाघाट के अध्यक्ष इन्द्रा चौहान, पंचायत समिति सोलन की अध्यक्ष प्रोमिला, पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष सूरज ठाकुर, पंचायत समिति पट्टा के अध्यक्ष अशोक कुमार, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देवी, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, विभिन्न वार्डों के ज़िला परिषद सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
News bana kar de








