Home डेली न्यूज़ मुख्यमंत्री से पत्रकारिता विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री से पत्रकारिता विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

10
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें सरकारी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सुधारों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए अपने छात्र जीवन और विश्वविद्यालय के दिनों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन में प्रवेश 17 वर्ष की आयु में हुआ, जब वे कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुने गए। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बाद में वे नगर निगम शिमला के पार्षद और फिर नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री पद तक पहुंच सकता है, जिसका उदाहरण उन्होंने अपने साधारण और गैर-राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद अपनी जीवन यात्रा से दिया। उन्होंने छात्रों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी और जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा व विवेक शर्मा और प्रो. शशिकांत शर्मा भी उपस्थित थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here