Home डेली न्यूज़ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में संविधान दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में संविधान दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

7
0

हिमाचल समय न्यूज़,

27 नवंबर / मंडी।

Jeevan Ayurveda Clinic

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर भारतीय संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके पश्चात संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संविधान की प्रस्तावना एवं उसके मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए आयोजित संविधान शपथ समारोह रहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं संयोजक डॉ. सतीश कुमार ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को संविधान की शपथ दिलाई तथा संविधान के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रो संतोष कुमार शर्मा, प्रो. ऊषा शर्मा, दयानंद शर्मा, विवेक जगटा, सतीश जगटा एवं शकुन्तला जगटा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक करने, स्वच्छता के महत्व को समझाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here