Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में स्कूलों से अतिरिक्त प्रवक्ताओं का होगा तबादला

हिमाचल में स्कूलों से अतिरिक्त प्रवक्ताओं का होगा तबादला

101
0

हिमाचल समय, शिमला, 21 जून।

हिमाचल प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा) में तैनात सरप्लस (अतिरिक्त) प्रवक्ताओं का अन्य स्कूलों में तबादला किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic
sjvn AD
legen add

अपना पुस्तकालय के लिए क्रयाश चेरिटेबल ट्रस्ट ने उपायुक्त को भेंट कीं 129 पुस्तकें, नीट की तैयारियों में मिलेगी मदद

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आवश्यकता से अधिक नियुक्त इन शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने

सभी जिला उपनिदेशकों (शिक्षा) से ऐसे सरप्लस प्रवक्ताओं की सूची तत्काल मांगी है। इस कार्रवाई के पीछे विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों के बीच असंतुलन को दूर करना है।

छात्र संख्या के आधार पर होगी नियुक्ति:
निदेशालय ने मानक तय किए हैं कि ग्यारहवीं कक्षा के किसी विषय में 100 छात्रों की संख्या होने पर एक प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। 200 छात्रों की संख्या होने पर दो प्रवक्ता नियुक्त किए जाएंगे।

sunil bjp ad

“पूल” में रखे जाएंगे अतिरिक्त पद:
स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि कई स्कूलों में छात्र संख्या कम है, लेकिन शिक्षक अधिक हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी यह स्थिति हो,

वहां अतिरिक्त शिक्षक पदों को ‘पूल’ में रखा जाएगा। इससे युक्तिकरण के समय जिन स्कूलों में इन विषयों के शिक्षकों की आवश्यकता होगी, वहां इन प्रवक्ताओं का आसानी से तबादला किया जा सकेगा।”

jm ad

जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक आयोजित

इस कदम का उद्देश्य राज्य के भीतर शिक्षक संसाधनों का अधिक कुशलतापूर्वक और समान रूप से आवंटन करना है, ताकि छात्र-शिक्षक अनुपात में संतुलन बने और सभी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो सके।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

gagan hospital ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here