Home हिमाचल प्रदेश 15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी...

15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महा आरती- गुरसिमरसिंह

7
0
Mandi Shivratri Mahotsav 2026
मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के दौरान 15 फरवरी को पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास नदी के तट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने की।

मंडी, 06 फरवरी।

मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्यपाल से एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के प्रतिभागियों ने भेंट की

APEEX AD

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी शिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 15 फरवरी, 2026 को सायं 06.00 बजे पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास महाआरती का आयोजन पूरी श्रद्धा के साथ किया जाएगा। आरती की विधि पांच पंडितों (पुजारियों) द्वारा संपन्न करवाई जाएगी।

आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने इस महा आरती के सफल आयोजन के लिए शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस भव्य आरती में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए आरती स्थल के आस-पास सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए उन्होंने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

SJVN के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने अब तक का सबसे तेज (शीघ्रतम) 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

बैठक के दौरान इस आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। इस तरह के इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जी.सी. पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित र

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here