Home शिमला SJVN के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने अब तक का सबसे तेज (शीघ्रतम) 2000 मिलियन...

SJVN के रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने अब तक का सबसे तेज (शीघ्रतम) 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

46
0
2000 Million Unit Power Generation
एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 5 फरवरी 2026 को एक वित्तीय वर्ष में सबसे तेज़ 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया, जो पिछले रिकॉर्ड से 9 दिन पहले हासिल किया गया।

हिमाचल समय, शिमला, 06 जनवरी ।

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने दिनांक 5 फरवरी, 2026 को एक वित्तीय वर्ष में 2000 मिलियन यूनिट का अब तक का सबसे तेज (शीघ्रतम) विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। 

Jeevan Ayurveda Clinic
bharat mata ad

प्रदेश के लिए नाबार्ड से 713.87 करोड़ रुपये की 73 योजनाएं स्वीकृत: मुख्यमंत्री

यह उपलब्धि दिनांक 14 फरवरी, 2020 को बनाए गए गत रिकॉर्ड से नौ दिन पूर्व हासिल की गई, जो विद्युत स्टेशन के गत ग्यारह वर्षों के प्रचालन में विद्युत उत्पादन का उत्कृष्ट निष्पादन है। इस अवसर पर एसजेवीएन प्रबंधन ने कर्मचारियों और इस उपलब्धि को हासिल करने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी लोगों को बधाई दी।

 उन्होंने भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार, विद्युत मंत्रालय, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण और शिमला एवं कुल्लू के जिला प्रशासन के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने परियोजना प्रमुख, विकास मारवाह के नेतृत्व में रामपुर जलविद्युत स्टेशन की टीम के अनुशासन और सुदृढ़ कार्यशैली की सराहना की। अजय कुमार शर्मा, निदेशक(कार्मिक) ने इस उपलब्धि का श्रेय सामूहिक योग्यता, प्रभावी मानव संसाधन प्रथाओं और समेकित आंतर-विभागीय सामंजस्य को दिया।

शिक्षा मंत्री ने विकास एवं अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की

सिपन कुमार गर्ग, निदेशक(वित्त)  ने कहा कि यह रिकॉर्ड निष्पादन ठोस वित्तीय प्रबंधन और प्रचालनगत उत्कृष्टता के मध्य बेहतर तालमेल को दर्शाता है। कमीशनिंग के पश्चात से, रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने

उत्पादन निष्पादन में निरंतर नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं, जो इसके इंजीनियरिंग डिज़ाइन की सुदृढ़ता, उच्च अनुरक्षण व्यवस्था और स्थायी प्रचालनगत उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है। यह उपलब्धि प्रचालनगत उत्कृष्टता  और देश के लिए स्थायी ऊर्जा उत्पादन के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here