Home कल्चर नशा मुक्त बोंडा के संकल्प के साथ नशा निवारण समिति की बैठक,...

नशा मुक्त बोंडा के संकल्प के साथ नशा निवारण समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने की अपील

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

21 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना झाकड़ी के अंतर्गत दिनांक 20 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत बोंडा की नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रेम नेगी, नायब तहसीलदार सराहना द्वारा की गई। बैठक में नशा निवारण कमेटी के अन्य सदस्यों के अलावा ऑफिस कानूनगो सराहन, वन खंड अधिकारी सराहना, प्रधान ग्राम पंचायत बोंडा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्र में नशे से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा उपस्थित सभी सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों और समाज विशेषकर युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नशे के सेवन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उनकी जानकारी पुलिस को देने तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों, नशा निवारण समिति के सदस्यों, स्थानीय लोगों, महिला मंडल, युवक मंडल व अन्य सदस्यों से नशे के खिलाफ मिलजुल कर कार्य करने तथा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here