Home डेली न्यूज़ 15 जनवरी को रोघी, कल्पा, चुंगलिंग, दूनी व चीनी गांव और 14...

15 जनवरी को रोघी, कल्पा, चुंगलिंग, दूनी व चीनी गांव और 14 से 16 जनवरी तक चीनी बाजार में विद्युत आपूर्ति बाधित होगी

50
0
Kinnaur Power Outage
15 जनवरी, 2026 को किन्नौर के रोघी, कल्पा, चुंगलिंग, दूनी और चीनी गांवों में 10 बजे सुबह से 5 बजे शाम तक 22 के.वी. भोक्तु-कल्पा फीडर की मरम्मत कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा, चीनी बाजार में 14 से 16 जनवरी तक एल.टी. लाइन अपग्रेडेशन का कार्य चलेगा।

संवाददाता देश दीपक दामेस । हिमाचल समय, शिमला, 14 जनवरी ।

अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने बताया कि 22 के.वी भोक्तु-कल्पा फीडर में विभिन्न टावरों में मरम्मत कार्य के चलते 15 जनवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक रोघी, कल्पा, चुंगलिंग, दूनी व चीनी गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

जनजातीय खिलाड़ियों की ट्रायल की तिथि 19 जनवरी, 2026 निर्धारित

इसके अलावा चीनी बाजार में एल.टी लाइनों के अपग्रेडेशन कार्य के चलते 14 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 तक चीनी बाजार व आसपास के क्षेत्र में प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने जन साधारण से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया और सहयोग का आग्रह किया है।
इस अपडेट को अधिक से अधिक शेयर करें।


ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

CONGRESS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here