Home क्राइम थाना पूर्व शिमला पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

थाना पूर्व शिमला पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

09 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

थाना पूर्व शिमला में दर्ज मुकदमा नंबर 83/2023 दिनांक 19.08.2023, धारा 457, 380 एवं 34 IPC के तहत चोरी के मामले में माननीय ACJM-1, शिमला की अदालत द्वारा आरोपी निखिल हंस (उम्र 27 वर्ष), निवासी कृष्णानगर, शिमला को दिनांक 03.08.2026 को उद्घोषित अपराधी करार दिया गया था।

दिनांक 08.10.2026 को थाना पूर्व शिमला की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी निखिल हंस को कृष्णानगर स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।

आरोपी को माननीय ACJM-1, शिमला की अदालत में पेश किया जा रहा है।

शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है, ताकि न्यायालय की प्रक्रिया से बचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here