Home एचआरटीसी रामपुर में एचआरटीसी बस दुर्घटना, युवक की मौत; 24 घायल

रामपुर में एचआरटीसी बस दुर्घटना, युवक की मौत; 24 घायल

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

09 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुखद बस दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना प्रातः करीब 08:00 बजे पुलिस थाना रामपुर के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत रायशरण नामक स्थान पर हुई।

पुलिस के अनुसार, HRTC बस नंबर HP06A-5159 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 25 व्यक्ति सवार थे। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि 24 व्यक्ति घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार एमजीएमएससी, खनेरी में चल रहा है।

मृतक का विवरण: वंश पुत्र श्री सुरेन्द्र, निवासी गांव कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 20 वर्ष।

पुलिस थाना रामपुर की टीम द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जिला पुलिस शिमला इस दुखद दुर्घटना में युवक की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करती है। साथ ही, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here