Home ट्रेंडिंग स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता सत्र आयोजित

स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता सत्र आयोजित

4
0

भावना ठाकुर,

09 अक्टूबर / धर्मपुर (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic


आज साई ब्लाइट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मपुर में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने हेतु एंटी-चिट्टा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर सीडीपीओ धर्मपुर, कविता गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान कविता गौतम द्वारा विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिवार कविता गौतम एवं उनकी पूरी टीम का इस प्रेरणादायक एवं जागरूकता से भरपूर सत्र के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here