Home ट्रेंडिंग सोलन ब्लॉक कॉंग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर

सोलन ब्लॉक कॉंग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर

3
0

भावना ठाकुर,

09 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

ब्लॉक कॉंग्रेस सोलन की बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह चायल में सोलन ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिक विभाग हिमाचल कॉंग्रेस वॉयस चेयरमैन कर्नल संजय शांडील विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्नल संजय शांडील ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ब्लॉक अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि कॉंग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सोलन विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में बैठकों का आयोजन किया जाएगा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वॉयस चेयरमैन ब्लॉक समिति कंडाघाट मदन ठाकुर, जौणाजी पंचायत के प्रधान सचिन कश्यप, नागली पंचायत के पूर्व उप प्रधान गीता राम ठाकुर, सकोड़ी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार, विकास ठाकुर, बलदेव ठाकुर, देविंदर कुमार, प्रदीप वर्मा, चायल-नगाली बीडीसी सदस्य महेश इंदर, पूर्व बीडीसी सत्या देवी, बीडीसी सदस्य झाझा-धंगील सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी राधा, अनिल वर्मा, अजय शर्मा, विपिन ठाकुर, विनोद ठाकुर, रामस्वरूप, लोकेंद्र नेगी, उदित ठाकुर, पुरुषोत्तम ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, जगदीश, गंगनदीप, रामकृष्ण तथा प्यारेलाल आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here